30.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

जब लोगों ने भावुक होकर रुंधे गले से क्षेत्राधिकारी को दी विदाई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी का स्थानांतरण हो जाने पर उनके विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने भावुक होकर रुंधे गले से उन्हें विदाई दी।सलोन क्षेत्राधिकारी का स्थानांतरण मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने महराजगंज के लिए कर दिया था। उनके स्थान पर महराजगंज सीओ रहे विनीत सिंह को सलोन की कमान सौंपी है। विदाई समारोह में उपजिलाधिकारी अशीष सिंह ने कहा किएसडीएम व क्षेत्राधिकारी की एक जोड़ी है। दोनों लोग मिलजुल क्षेत्र में कार्य करते है। सलोन तहसीलदार राम कुमार शुक्ला ने कहा कि सीओ साहब ने सलोन में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।जिसको लोग सदैव याद रखेगे। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग होती रहती है।सीओ साहब के कुशल निर्देशन में यह डेढ़ वर्ष कैसे बीत गये पता नही चला।समारोह के बाद समस्त अधिकारियों ने उन्हें ससम्मान गाड़ी पर बैठाकर उनकी विदाई की।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest