24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जब धान क्रय केन्द्रों का डीएम ने स्वयं किया औचक निरीक्षण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

युद्ध स्तर पर करे धान की खरीदारी व लक्ष्यों की करे पूर्ति : डीएम

रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने जनपद की गल्लामण्डी में संचालित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सभी संचालित धान क्रय केन्द्रों का संचालन विधवत कराकर प्रत्येक दशा में धान की खरीद को बढ़ाये तथा सभी केन्द्रों पर सरकार द्वारा निर्देशित व्यवस्थाए जिसमें धान खरीद के दौरान धान क्रय केन्द्र प्रभारी से केन्द्रों में उपलब्ध बोरों, झन्ना, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, भुगतान, धान खरीद के लक्ष्य एवं किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि किसान धान क्रय केन्द्रों पर अपना धान को देकर सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य नियामानुसार प्राप्त करें। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारियों का किसी भी दशा में क्रय केन्द्र बन्द मिलने पर या किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिसमें केन्द्र के प्रभारियों ने अवगत कराया कि किसानों का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से उनके खातों में किया जाता है। जिस पर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने धान क्रय केन्द्र के प्रभारियों को निर्देश दिये कि किसानों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक धान की खरीदारी की जाये। इसमें किसी भी प्रकार की कमी न होने पाये। जिलाधिकारी ने अपने सामने इलेक्ट्रानिक कांटा पर वजन तुलवाकर तथा नमी मापक यंत्र को भी देखा तथा नमी मापक यंत्र में बेट्ररी को दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने निर्देश दिये कि धान खरीद में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर किसी भी प्रकार की धान क्रय केन्द्रों की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को समय रहते पूरा करें और खरीदारी को किसी प्रकार की कमी व शिथिलता न बरती जाये।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest