40 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

जब तालाब में शव मिलने से मचा हड़कम्प

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। प्रतापगढ़ जिले के एक व्यक्ति का शव यहां गांव हमीदपुर बड़ागांव के तालाब से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव की शिनाख्त पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के निवासी के रूप में हुई है। बताते हैं कि शख्स रविवार से गायब था। प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे जुगई निवासी केदारनाथ उर्फ बंधु (65) पुत्र मोहनलाल बीते रविवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसका शव यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीदपुर बड़ागांव के तालाब में पाया गया। शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि शव की शिनाख्त पड़ोसी जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के निवासी केदारनाथ के रूप में हो गई है। परिजन उसे रविवार से गायब होना बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest