25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

जब एंबुलेंस में मरीज के बजाए जा रही थी भाजपा की चुनाव सामग्री फिर हुआ ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)- बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयाग राज राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छापेमारी कर लखनऊ से इलाहाबाद जा रही एक एंबुलेंस को मय चुनाव प्रचार सामग्री पकड़ा। एंबुलेंस यूपी 32 LN 7603 लखनऊ से इलाहाबाद भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी की प्रचार सामग्री ले जा रही थी। तभी लखनऊ प्रयाग राज राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरुआ टोल प्लाजा के पास फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी नीरज रंजन की अगुवाई में गाड़ी को रुकवा कर सघन चेकिंग की गई तो गाड़ी से प्रचार सामग्री बरामद हुई। फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी नीरज रंजन ने गाड़ी को थाना बछरावां में सुपुर्द कर गाड़ी चालक रमेश चंद्र पुत्र शालिगराम पतौना थाना निगोहा जनपद लखनऊ व गाड़ी पर सवार शुभम सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी सदर कैंट लखनऊ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दी है। टीम के साथ एसआई सालिगराम, सत्रोहन लाल, मंतोष कुमार, आलोक कुमार, रवींद्र, प्रदीप शामिल रहे।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest