रायबरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को अपरान्ह में इंदिरा नगर के पास एक युवक को आपसी विवाद में दो युवकों ने गोली मार दी। युवक को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक अमर नगर निवासी हर्षित सिंह चौहान की मन्जीत सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी सुभाष नगर थाना को़तवाली नगर रायबरेली व निलय सिंह चौहान पुत्र बजरंग बहादुर सिंह निवासी थाना लालगंज रायबरेली के बीच आपसी विवाद हो गया।जिसमें हर्षित सिंह को गोली मार दी गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस बल द्वारा घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया एवं वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 382 /2019 धारा 307 आईपीसी पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम व विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट














