18.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जनता का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : राकेश

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

शिवगढ़ (रायबरेली)। समाजवादी पार्टी से राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज को बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति दिखाई दे रही है। कार्यकर्ताओं एवं बछरावां विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा श्री त्रिवेदी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया जा रहा है। विधान सभा क्षेत्र के मोन गांव, टीसा खानपुर चंदापुर चौराहा, मांझ गांव जमुरावां, पार्टी कार्यालय थुलवासा, ओसाह में श्री त्रिवेदी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अन्य पार्टियों के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी श्री त्रिवेदी के नेतृत्व में जल्द ही जल्द ही सपा पार्टी का दामन थामने वाले हैं।
समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पार्टी की शीर्ष कमान ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं बिल्कुल खरा उतरूंगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को मैं विश्वास दिलाता हूं कि गरीब जनता के बीच में जा जाकर एक-एक बूथ का गठन करने का काम करूंगा। वर्तमान की जो जुल्मी सरकार है, इसको मैं अंग्रेजों वाली सरकार मानता हूँ। जिसके साथ संघर्ष करके किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। 60 से 70 वर्ष के लोग आज भी मारे-मारे घूम रहे हैं। जिनको पेंशन नहीं मिल रही है, राशन कार्ड नहीं बने हैं। रहने के लिए आवास नहीं है। गरीबों को अपात्र बताकर राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। अब जनता एवं कार्यकर्ताओं का किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा की जनता की लड़ाई को अपनी लड़ाई मानकर लडूंगा।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest