जगजीवन प्रसाद शुक्ला को मंडलीय मंत्री लखनऊ मंडल बनाए जाने पर शिक्षको ने हर्ष व्यक्त किया गया, माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया
मुख्य जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं जगजीवन प्रसाद शुक्ल जी को मण्डलीय मंत्री लखनऊ मण्डल मनोनीत होने पर सम्मान समारोह
रायबरेली
आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज रायबरेली में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जनपदीय कार्यकारिणी द्वारा एक बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें सर्वप्रथम पूर्व जिलाध्यक्ष और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जगजीवन प्रसाद शुक्ला को मंडलीय मंत्री लखनऊ मंडल बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया , माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया जनपद पदाधिकारियों की बैठक में सरकार द्वारा शिक्षकों के साथ की जा रहे दुर्व्यवहार की भर्त्सना की गई। साथ ही दिनांक 25 अगस्त 2021 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरने को सफल बनाने हेतु आवाहन किया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों के समय को प्रातः 8:00 बजे से 4:30 तक किए जाने का भी विरोध किया गया बैठक का संचालन जिला मंत्री शैलेश कुमार बाजपेई ने किया बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष श्री नन्हे लाल , मीडिया प्रभारी सतेन्द्र कुमार ,राम विनोद त्रिपाठी, धर्मेश नारायण दीक्षित,श्याम नारायण सिंह अखिलेश त्रिपाठी ,शिव कुमार अवस्थी, अनिल कुमार तिवारी प्रदीप कुमार ,अंजनी कुमार शर्मा, श्याम सिंह ,आनंद कुमार यादव, हरेंद्र कुमार, प्रेमचन्द्र भारती, अशोक कुमार, बृजेश कुमार मौर्य, कृपा शंकर मौर्य, धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं विभिन्न शाखाओं के शाखा मंत्री व शाखा अध्यक्ष उपस्थित रहे।
अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट














