24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

छत पर सो रही छात्रा के साथ युवक ने किया रेप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। अलीगढ़ में बच्ची से रेप के बाद पूरा देश जहाँ गुस्से में उबल रहा है।वही सलोन में एक चौदह वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।फिलहाल छात्रा की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा ममुनि मे छत पर सो रही नाबालिग किशोरी से पड़ोसी युवक पर बलात्कार की घटना को अंजाम देने की घटना ने तूल पकड़ लिया है।किशोरी की माँ ने एसपी की चौखट पर न्याय के लिए दरवाजा खटखटाने के साथ साथ आरोपी युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।पीड़िता की माँ के मुताबिक उसकी बेटी चौदह वर्ष की है।गर्मी के चलते सभी लोग छत पर सोते है।पीड़िता की माँ ने बताया कि घटना क्रम के मुताबिक दो दिन पूर्व अपने पति के साथ अर्ध रात्रिं को नित्य क्रिया के लिए चले गए थे।इसी बीच मौके का फायदा उठाकर पड़ोस के युवक मनीष पुत्र राम चन्द ने अपने छत से उसके छत पर कूदकर उसकी बेटी का मुह दबा कर बलात्कार किया है।इस घटना से उसकी बेटी सदमे है।हालांकि आरोपी के परिजन घटना से इनकार कर रहे है।इस घटना में कितनी सच्चाई है,पुलिस की छानबीन मे पता चलेगा।सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि किशोरी की माँ की तहरीर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest