24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

छत ढही, दबकर तीन बच्चे गंभीर घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लालू का पुरवा मजरे सतांव में अपने मकान की कमजोर छत गिरा रहे अमरु पासी के तीन बेटे अभिषेक (14), नितिन (12) व संगम (8) अचानक गिरे मलवे में दब गए। पडोसियों की मदद से किसी तरह से मलवे से बाहर निकाले गये सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। कई बार फोन करने के बावजूद जब एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो परिजन सभी घायलों को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य जतुआ टप्पा ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुयी है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest