30.2 C
Raebareli
Wednesday, March 11, 2026

चौहान गुट का हुआ विस्तार, हरमंदर बने जिलाध्यक्ष

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने कल होटल गणेश में आयोजित कार्यक्रम में जहां नई जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ व्यापारी स. हरमंदर सिंह सलूजा के नाम की घोषणा की, वहीं प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
श्री चौहान द्वारा घोषित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष स. हरमंदर सिंह सलूजा, नगर अध्यक्ष महेश प्रसाद मिश्रा, नगर प्रभारी संदीप पाठक, नगर महामंत्री अंकुर गुप्ता, उपाध्यक्ष सैयद अब्बास हसन जैदी, मो. अहमद हसन, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, संगठन मंत्री राहुल शर्मा व रामदीन शर्मा घोषित किये गये। श्री चौहान ने महिला कार्यकारिणी भी गठित की। जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर गीता गुप्ता को मनोनीत किया। इस कड़ी में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ नेता आफताब अहमद खान रज्जू खान को प्रदेश उपाध्यक्ष, स. अवतार सिंह मोंगा को प्रदेश महामंत्री, भौमेश कुमार सोनी को प्रदेश संगठन मंत्री व ओम प्रकाश चौबे को प्रदेश मंत्री बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने कहा कि हमारे संगठन का लक्ष्य व्यापारी हितों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान की लड़ाई लडक़र न्याय दिलाना है। उन्होंने 15 अक्टूबर तक जिला कार्यकारिणी घोषित करने के लिए जिलाध्यक्ष से कहा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बनाये गये स.अवतार सिंह मोंगा ने पीतल की गदा प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की। संचालन भौमेश सोनी ने किया। इस अवसर पर संरक्षक के रूप में वरिष्ठ नेता इन्द्र कुमार वर्मा, गणेश प्रसाद गुप्ता, मनमोहन कपूर, कृपा शंकर यादव आदि ने आशिर्वाद दिया। स. जसबीर सिंह गांधी, सराफा संघ के महामंत्री दिलीप वर्मा, तनवीर सलीम, शहजादे अंसारी, रीतेश रस्तोगी, फरहान भाई, राजू मलहोत्रा, इस्माइल अंसारी, सूरज अग्रवाल, सीबू भाई, शिवनरायन मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, सत्यम बाजपेई, नीरज खटवानी, अवतार सिंह गांधी, तनवीर, शहजादे, आफाक भाई, चांद अंसारी, इन्द्रजीत सिंह सलूजा, जसपाल सिंह गांधी, बलजीत सिंह मखीजा, सतबीर सिंह मलहोत्रा, प्रतिपाल सिंह सलूजा, काके मलहोत्रा, नवजीत सिंह, गगनदीप सिंह, हैदर अली सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest