15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

चोरों को भी लगती हैं ठंडी साहब, चोरों ने कर डाली भट्ठे में अनोखी चोरी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

चोरों ने भठ्ठे को बनाया निशाना इंजन समेत कुंटलों लकड़ी किया साफ

नसीराबाद (रायबरेली)। थानाक्षेत्र में चोरों के हौंसले इतने बुलंद होते जा रहें कि चोरों द्वारा आये दिन चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।इसी क्रम में बीती रात चोरों ने एक ईंट भठ्ठे को निशाना बनाते हुये इंजन समेत करीब पांच कुंटल लकड़ी पार कर दिया।बतातें चलें कि रायपुरटोड़ी निवासी जितेन्द्र तिवारी पुत्र गिरजाशंकर तिवारी का गांव के पास ही मै.गुरू बिक्र फील्ड नाम से ईंट भट्ठा है।जहां उन्होने थाने में तहरीर देते हुये बताया कि बीती रात उनके ईंट भट्ठे पर अज्ञात चोरों द्वारा पंपिंग सेट इंजन व तकरीबन पांच कुंटल लकड़ी चोर उठा ले गये।सुबह जब पीड़ित भठ्ठे पर गया तो चोरी की जानकारी हुयी।वहीं शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।इस संबंध मे थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव का कहना कि तहरीर मिली है पुलिस जांच कर रही है।जल्द ही चोरी का खुलासा होगा ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest