41.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

चोरी की योजना बना रहे हैं चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा मोहनलालगंज में एक कब्रिस्तान के पास चोरी की योजना बना रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला उप निरीक्षक अनिल कुमार सिपाही अजय कुमार सतीश चौहान मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा मोहनलालगंज में मौजूद थे |तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक स्कूल के पास कब्रिस्तान पर कुछ व्यक्ति मौके पर मौजूद है और किसी अपराध की योजना बना रहे हैं | इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में असफल रहे। पुलिस ने घेरकर चारों अभियुक्तों को मौके पर ही दबोच लिया नाम पता पूछने पर उन लोगों ने अपना नाम राजू उर्फ बवाली पुत्र फूलचंद पासी निवासी ग्राम गौरा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ व शंकर पासी पुत्र रामकुमार पासी , विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय गंगाराम , छोटू यादव पुत्र सियाराम निवासी गण ग्राम मऊ थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ बताया जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त शंकर पासी के पास से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया व उनके पास से ₹3200 रुपये नगद , व् चोरी करने के उपकरण एक प्लास ,एक चाबी का गुच्छा , पुलिस ने बरामद किया। पुलिस अभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया पुलिस के मुताबिक यह चारों व्यक्ति अपराधिक किस्म व्यक्ति हैं इन सभी के विरुद्ध मोहनलालगंज कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest