14.4 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

चोरी की मोटर साइकिल के साथ दबोचा गया चोर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। गुरुबक्शगंज पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक बाइक चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। पुलिस ने क्षेत्र के ढकिया चैराहे के पास मुखबिर की सूचना पर जब बाइक चोर को रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम सुरेश लोद्दी पुत्र भइयालाल निवासी गुरुबक्शगंज बताया। उसने यह भी बताया कि बीती 1 अक्टूबर को उसने गुरुबक्शगंज से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने जा रहा था और पकड़ा गया। गौरतलब है कि पकड़ी गयी चोरी की यह मोटरसाइकिल बरदर थाना गुरुबक्शगंज निवासी पंकज सिंह पुत्र बीरेन्द्र सिंह की है। जो 1 अक्टूबर को घरेलू कार्य से गुरुबक्शगंज आये थे और उसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गयी। गुरुबक्शगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यह भी जांच करने का प्रयास किया जा रहा है कि इस चोर गिरोह में और कौन-कौन शामिल था।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest