16.9 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

चोरी की घटना न बंद हुई नहीं और ना ही पुलिस चोरों तक पहुंच पा रही इस थाना क्षेत्र में

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में चोरी की घटना बंद नहीं हो रही है और ना ही पुलिस चोरों तक पहुंच पा रही है बीती रात नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे पासिंन टिकरिया मजरे कोडरा मे एक किसान विजय कुमार के घर के पीछे पक्की दीवार में नकबजनी कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के गहने व लगभग पचास हजार के तांबे पीतल बर्तन व कपडे पार कर दिए सवेरे घटना की जानकारी मिलने पर भुक्तभोगी ने 100 नंबर डायल पुलिस तथा नसीराबाद थाना पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर पहले सो नंबर पुलिस फिर नसीराबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की तहकीकात की बावजूद इसके समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका मंगलवार की रात एक गांव निवासी विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल परिजनों के साथ घर के बाहर सो रहे थे तभी चोरों ने घर के पीछे नकबजनी कर कमरे के अंदर घुस गए जहां चोरों ने बक्सा में रखी सोने चांदी के जेवर पार कर दिये इसके साथ ही अन्य कीमती सामान उठा ले गये सुबह जब परिजन सो कर उठे तो उन्होंने देखा कि कमरों में सारा सामान फैला हुआ है परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों का मजमा लग गया उधर नसीराबाद थाने के थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है जांच पूरी होते ही मामला दर्ज किया जाएगा।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest