16.9 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरो ने किया पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। बेखौफ चोरों ने कस्बे के व्यस्ततम चौराहे से बाइक चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक को पार कर दिया,वाहन स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन चोरों का कोई सुराग पुलिस के हत्थे नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार कस्बे के सबसे व्यस्ततम चौराहा रामलीला मैदान पर ओम प्रकाश पुत्र ब्रह्म स्वरूप शुक्ला का मकान है सोमवार दोपहर वह अपनी बाइक सी डी डीलक्स बाइक संख्या यूपी 33 एबी 2387 को घर के बाहर खड़ी करके अंदर चले गए कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए क्योंकि अज्ञात चोरों ने बाइक को पार कर दिया था वाहन स्वामी ने तुरंत घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी हाथ पांव मारा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली फिलहाल वाहन स्वामी ने मामले की लिखित तहरीर भी पुलिस को दे दी है, सवाल यह उठता है कि बाइक चोर इतनी चतुराई से इस व्यस्ततम इलाके से बाइक पार कर गए और किसी को कोई भनक तक न लगी वहीं पुलिस के लिए यह भी जांच का विषय है इस मैदान पर काफी संख्या में बाहरी लोगों का आना-जाना बना रहता है जो बेवजह ही मैदान के इर्द-गिर्द टहला करते हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest