18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

गंगा स्नान करते समय डूबा युवक

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

डलमऊ (रायबरेली)। अपने तीन साथियों संग गंगा स्नान करने आये एक युवक गंगा नदी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों द्वारा जाल डालकर घंटों खोज जारी रही। समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक का सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार डलमऊ के रानी शिवाला घाट पर प्रवेश कुमार 16 पुत्र गिरजा शंकर निवासी सुलखिया पुर मुंशीगंज अपने तीन साथियों गंगा स्नान करने आया हुआ था। तभी स्नान करते समय युवक गहरे जल में जल चला गया और वह पानी का तेज बहाव होने के चलते डूब गया। युवक के डूबने से स्नान कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों द्वारा जाल डालकर घंटों खोजबीन की गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक डूबे हुये युवक का सुराग नहीं लग सका। सूचना पर कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्र ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों को युवक के डूबने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest