20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

खेत मे बकरी चले जाने को लेकर गुस्साए युवक ने मवेशी चरा रहे युवक को जमकर पीटा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत मे बकरी चले जाने को लेकर गुस्साए युवक ने मवेशी चरा रहे युवक को पीट दिया, बेटे को लेकर थाने पहुँची माँ ने पुलिस से शिकायत की।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निहस्था गांव निवासी केशनपाल पासी का ग्यारह वर्षीय पुत्र अंकित गांव में बकरी चरा रहा था,इसी दौरान उसकी बकरियां हरिकेशन के खेत मे चली गई जिससे झल्लाये युवक ने उसे पीट दिया, घायल किशोर की माँ खीरों थाने लेकर आई और इंस्पेक्टर अरूण कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी इंस्पेक्टर ने किशोर को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest