28.5 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

खुशियों के पहले मातम में बदली लड़की की शादी कारण है

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। कहते हैं जीवन और मृत्यु सब ईश्वर के हाथ मे होता है इंसान केवल एक कठपुतली है जिसका कंट्रोल सिर्फ उसी के हाथ मे होता है । ये कहावत रायबरेली जिले में उस समय सही साबित हो गई जब बेटी के विवाह के पहले तिलक का सामान लेने गए एक पिता को जहरीले जंतु ने काट लिया जिससे की अस्पताल में इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई । जिस घर में खुशियों का माहौल था उसी घर में चारो तरफ सिर्फ सिसकारियां गूंज रही हैं ।

बेटी की शादी में छपे इन शादी के कार्डो को गौर से देखिए। एक पिता अपनी बेटी की शादी में कोई कमी न रह जाये इसका पूरा प्रबंध करता है और उस दिन का इंतजार करता है जब उसकी बेटी के हाथ पीले होंगे पर उस पिता को क्या पता कि वह जिस बेटी के विवाह के तैयारियों में इतना मशगूल है वह सहदी के पहले परलोक सिधार जाएगा। मामला रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के पुरे पंचम सिंह गाँव का है जहाँ के रहने वाले रतिपाल की बेटी कुसमा का 29 मई को ब्याह होना था जिसके लिए 18 मई को कुसमा का तिलक चढाने पिता को जाना था। तिलक की तैयारियों के लिए रतिपाल बाजार गए हुए थे जहाँ पर रतिपाल को किसी जहरीले जंतु ने अचानक काट लिया जिससे अस्पताल में इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई । गांव के ही रहने वाले दिलीप और दिनेश की माने तो तिलक के कार्यक्रम का सामान लेने बाजार गए हुए थे जहाँ पर सामान डिब्बे में बैठे किसी जहरीले जंतु ने रतिपाल को काट लिया वो घर आए तो उनकी स्थिति गंभीर होने पर उनको अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उनकी मौत हो ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest