36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला आज से शुरू

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। तहसील क्षेत्र में धर्मे धाम में बाबा दूलन दास की तपोस्थली पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा के मेले के अवसर पर आज तिलोई के एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी व सीओ राज कुमार सिंह ने पहुंचकर मेले का जायजा लिया व सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के निर्देश मोहनगंज पुलिस को दिए हैं। गौरतलब रहे कि हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बाबा जगजीवन दास बाराबंकी के परम शिष्य रहे बाबा दूलन दास धर्मे धाम की तपोस्थली पर ऐतिहासिक एक मांह का मेला लगता है जहां लाखों लोग बाबा की चौखट पर शीश नवाते हैं मेले पर खुफिया विभाग समेत मोहनगंज पुलिस की भी पैनी नजर है इसके अलावा सुरक्षा समिति वैलेंटीयर की भी व्यवस्था की गई है इस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि मेले में सभी प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं बैरिकेडिंग व मेले में आई हुई दुकानों को लाइनअप कर दिया गया है ।

(मोजीम खान )

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest