36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

कैडिटों में अनुशासन पैदा करते हैं कैम्प: कर्नल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। दयानंद महाविद्यालय में आयोजित 666यूपी बटालियन एनसीसी प्रशिक्षण के तीसरे दिन कैंप कमांडेंट कर्नल डीएस चैहान ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कैंप कैडिटों में अनुशासन और देश के प्रति निष्ठा का भाव लाते हैं। कैंप के माध्यम से कैडेटों में सकारात्मकता का भाव आता है। उन्होंने कैडिटों को अपने माता-पिता की सेवा करने और भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान एवं डिजिटल इंडिया के बारे में विस्तार से समझाया। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल उदयवीर सिंह ने कैंप की सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की लेफ्टिनेंट डाक्टर राजेश वर्मा ने कैडेटों को अभिप्रेरणा के बारे में बताया एवं आदित्य मोहन सोनी ने मानव संसाधन विकास के बारे में विस्तार से बताया डाॅक्टर विष्णु चन्द श्रीवास्तव एवं धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी कैडेटों एनसीसी जानकारी प्रदान की। सूबेदार अनित बिष्ट, दिनेश, अनिल रतूड़ी, हवलदार श्रीपाल, मनहर मैप रीडिंग एवं अन्य सेना की जानकारी प्रदान की। यह सभी कार्य सूबेदार मेजर मदन गोपाल के निरीक्षण में संपन्न हुए।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest