24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

कंबल पाकर कांप रहे वृद्धों ने ली राहत की सांस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र के जगदीशपुर प्रधान शिव पल्टन द्विवेदी ने गरीब,बेसहारा एवं वृद्धों को अपने पास से कंबल वितरित करके एक मिसाल पेश कर दी है। इस मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि गरीबों एवं दीन दुखियों सेवा करने से ईश्वर उससे कहीं ज्यादा देता है। मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं जो ईश्वर ने मुझे गरीब, बेसहारा एवं वृद्धों की सेवा का अवसर प्रदान किया है। श्री द्विवेदी ने कहा कि सही अर्थों में गरीबों दीन दुखियों की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है। वहीं ठंड से कप कपा रहे वृद्धों ने कंबल पाकर राहत की सांस ली। श्री द्विवेदी के सर पर हाथ फेरते हुए उन्हें खूब दुआएं दी। श्री द्विवेदी के इस अनूठे कार्य के समूचे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest