33.1 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

और जब पुलिस के डर से नकली जीरा की 2 दर्जन से अधिक बोरियों को अज्ञात लोगों द्वारा नहर में फेंका

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

दिन भर पड़ी रही फुलझाड़ू बीज (नकली जीरा) की बोरियां,

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर में चकलोहरा हार को जाने वाली सड़क पर आज रात पुलिस के डर से किसी व्यापारी द्वारा फुलझाड़ू के बीज (नकली जीरा) की 15 बोरियां फेकते हुए निकल गया।

दरअसल लोगो द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस की डर से किसी व्यापारी ने रात में बोरियां फेंक गया।वह व्यक्ति गौरीगंज की तरफ से नाले की ओर तक फेंकता गया है और अंत मे नाले में पूरी बोरिया छोड़ कर फरार हो गया।

ज्ञात हो कि अभी कई दिन पहले लाखों का नकली जीरा महराजगंज पुलिस ने बरामद करते हुए कई लोगो को सलाखों के पीछे भेजा।ऐसा तो नही कि उक्त मामले से इसके भी तार जुड़े हों।

सबसे खास बात यह है कि हल्का दरोगा व उनकी पुलिस टीम की निगाहें उंस ओर नही पड़ी या फिर रात्रि गश्त में डायल 112 द्वारा ढिलाई बरती गई। क्योंकि नाले के तुरन्त बाद से हरचंदपुर थाना क्षेत्र शुरू हो जाता है।

मामले की जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा।
फिलहाल पूरे मामले में मील एरिया प्रभारी राकेश सिंह द्वारा बातचीत में बताया गया कि मामला संज्ञान में है पूरे मामले की जाँच के लिए टीम लगा दी गई है जो भी दोषी होंगे उनपर पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही करी जाएगी।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest