28.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

और जब दो शराबी पीके हुए इतना टल्ली की ख़ुशी में फोड़ डाली एक दूसरे की खोपड़ी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। शराब पीते समय शराबियों में खूनी संघर्षहो गया जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया ।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराईबाग कस्बे के रायबरेली रेलवे क्रॉसिंग के पास दो शराबियों के बीच किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको आस पास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया ।

मिली जानकारी के अनुसार मुराईबाग कस्बे के रायबरेली रोड क्रॉसिंग के पास दो युवक दीपक और जीतू शराब पीने के लिए सरकारी देसी शराब के ठेके पर पहुंचकर शराब लिया और दोनों सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर दोनों में आपस मारपीट हो गई जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल दीपक को आसपास के लोगों व राहगीरों ने आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां खबर लिखे जाने तक इसका इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था दीपक की हालत गम्भीर बनी हुई थी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest