28.2 C
Raebareli
Wednesday, March 18, 2026

एसबीआई ने मृतक के परिजन को सौंपा 20 लाख रुपए का चेक

More articles

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे जमादार, बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी उदय भान यादव की 14 जून को हरियाणा के पलवल में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। मगर ऐसे विपरीत समय में उनकी ली गई एसबीआई जनरल बीमा पॉलिसी परिवार के लिए संबल बनकर सामने आई। उदय भान यादव द्बारा स्टेट बैंक महराजगंज शाखा से कराई गई यह पॉलिसी मात्र 1००० रुपए वार्षिक प्रीमियम की थी, जिसके तहत दुर्घटनाजनित मृत्यु पर 2० लाख रुपए की बीमा राशि निर्धारित थी। मंगलवार को स्टेट बैंक महराजगंज शाखा में शाखा प्रबंधक अम्बर सोनी ने उदय भान यादव की पत्नी सरिता यादव को 2० लाख रुपए का चेक सौंपा। चेक मिलने के दौरान सरिता यादव के परिजन भी मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक अम्बर सोनी ने कहा कठिन समय में बीमा सहायता परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित होती है। हम चाहते हैं कि हर परिवार ऐसी योजनाओं से जुड़कर सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करे। बैंक की प्राथमिकता है कि लाभार्थी को बिना किसी परेशानी के उनका हक मिले। वहीं भावुक सरिता यादव ने कहा कि पति के जाने के बाद घर की जिम्मेदारियाँ बढ़ गई थीं। बैंक की इस मदद से बच्चों और परिवार का भविष्य संभालने में बड़ी राहत मिलेगी। हम स्टेट बैंक के आभारी हैं कि समय पर सहायता मिली। बीमा राशि मिलने से शोकाकुल परिवार को आर्थिक बल मिला है और स्थानीय लोगों में बीमा योजनाओं के प्रति जागरुकता भी बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest