30.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

एसडीएम ऊंचाहार का सख्त निर्देश नहीं होंगे रात में कोई भी निर्माण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। आज संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि रात्रि में किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होगा। अगर आदेश की अवहेलना होती है, तो अवहेलना करने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उप जिलाधिकारी ऊँचाहार केशव नाथ गुप्ता ने एंटी भू माफिया गठित की जो सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे पर जांच कर कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि आए दिन रात में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे थे व सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत लगातार उप जिला अधिकारी को मिल रही थी। इस पर कड़ी कार्यवाही करते हुए एसडीएम ऊंचाहार ने सख्त निर्णय लिया है। अब देखना है कि उप जिलाधिकारी के निर्णय का किस तरीके से पालन होता है।

अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest