जगतपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में एनसीसी डे के उपलक्ष्य में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता,भाषण साफ-सफाई कार्यक्रम सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक सभा को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार,प्रधानाचार्य देवीशंकर वर्मा व्यायाम शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने कैडेटो से सद्भाव,प्रेम और देश के प्रति सदैव समर्पित रहने की भावना से ओतप्रोत रहने की बात रखी।उनकी इन बातों से कैडेटो के अंदर ऊर्जा का संचार हुआ।अपने कर्तव्य को लेकर दाहिना हाथ सामने रखकर शपथ ग्रहण किया।इस मौके पर सभी सम्मानित शिक्षक सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट














