20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। आज ऊँचाहार तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम उप जिलाधिकारी ऊँचाहार केशव नाथ गुप्ता व तहसीलदार ऊँचाहार शालिनी सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ आज संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में शिकायतों का अंबार लग गया आज ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग की व पुलिस विभाग की की रही आज समाधान दिवस कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी केशव नाथ गुप्ता ने कार्यक्रम में आए फरियादियों के सामने ही अधिकारियों को साफ-साफ बताया कि सभी फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण करें किसी भी फरियादी को कोई समस्या न हो किसी के साथ कोई भेदभाव न किया जाए आज उपजिलाधिकारी ने फरियादियों के सामने ही जिस विभाग की शिकायत आ रही थी उस विभाग से संबंधित अधिकारी के सामने ही शिकायत को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया आज संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में राजस्व विभाग की 35 शिकायतें, पुलिस विभाग की 22 शिकायतें, विकास विभाग की 12 शिकायतें, जल निगम की 1 शिकायत ,वन विभाग की 3 शिकायतें, विद्युत विभाग की 3 शिकायतें ,पी डब्लू डी की एक सिकायत आई जिसमें से 5 शिकायतों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया बाकी मामलों में संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया की मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें आज संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपजिलाधिकारी केशव नाथ गुप्ता, तहसीलदार शालिनी सिंह तोमर, कोतवाल ऊंचाहार बृजमोहन, नायब तहसीलदार पवन कुमार शर्मा, राजस्व निरीक्षक उमाशंकर मौर्य, अखिलेश मौर्य, मालबाबू जयसिंह , लेखपाल ऊँचाहार विनोद कुमार मौर्य, हनुमंत प्रसाद, दीपांकर साहू, जगतपुर थाना प्रभारी व गदागंज थाना प्रभारी सहित ऊँचाहार तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest