22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

आरूषी मिश्रा ने किया जिले का नाम रोशन 

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भारतीय वन सेवा चयन परीक्षा-2018 में पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर रायबरेली की आरूषी मिश्रा ने जनपद का गौरव बढ़ाया है। आरूषी मिश्रा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेन्ट पीटर्स स्कूल और एसजेएस से पूरी की थी। आरूषी ने आईआईटी रूडक़ी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में जाने का निर्णय लिया और अपने इस निर्णय को मूर्तरूप करने के लिए परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। बेलीगंज निवासी एडवोकेट अजय मिश्र और शिक्षिका नीता मिश्रा की पुत्री आरूषी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और शिक्षकों को देती है। आरूषी के शिक्षकों का कहना है कि आरूषी बचपन से ही बहुत मेधावी थी। आईसीएससी की हाईस्कूल परीक्षा में भी उसने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। भारतीय वन सेवा की परीक्षा में आरूषी ने प्रथम प्रयास में ही सफलता अर्जित की और देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरूषी की सफलता पर उनके मामा वरिष्ठ पत्रकार बीएन मिश्र, डॉ. मधुसूदन मिश्र, गौरव अवस्थी, शिव मनोहर पांडेय, राजेश मिश्र, विनोद सिंह गौर, धर्मेन्द्र शुक्ल, अनुज अवस्थी आदि पत्रकारों व साहित्यकारों ने खुशी व्यक्त की है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest