12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

आमने-सामने हुई भिड़ंत से नाले में ट्रक पलटा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर गूढ़ा में स्थित नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया पर दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें से एक ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। घटना रात आठ बजे की है बताते हैं कि एक खाली ट्रक हैदरगढ़ से बछरावां की ओर जा रहा था वहीं सीमेंट लोडेड दूसरा ट्रक बछरावां से शिवगढ़ की ओर आ रहा था तभी क्षतिग्रस्त पुलिया पर दोनों ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमेंट लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के पश्चिमी छोर को तोड़ता हुआ नाले में पलट गया। जिनकी चपेट में आकर नाले में पलटे ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया। खाली ट्रक का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस खाली ट्रक को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालाक की तलाश में जुट गई है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest