28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

आम से लदा लोडर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा पलटा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर स्थित सिविल लाइन चौराहे पर आज सायं लगभग 4:30 बजे आम से लदा लोडर अनियंत्रित हो गया और एक बिजली के पोल के सहारे पलट गया। लोडर के अनियंत्रित होते ही चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग जान बचाकर भागने लगे।गनीमत रही कि बिजली का पोल किनारे पड़कर टेढ़ा हो गया और उसमें केबल के तार थे,कहीं खुले तार होते तो मंजर कुछ और होता।बताते है कि यह लोडर एक स्कूल के छात्र को बचाने में अनियंत्रित हुआ था।फिरहाल इस हादसे में किसी को भी विशेष चोट नही आई है। इसके बाद क्रेन की मदद से लोडर को सीधा करके चौराहे से हटाया गया।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest