24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। खेत में धान की रोपाई कर रही श्रमिक महिला के ऊपरी आकाशीय बिजली गिरने से झुलस कर वही खेत में अचेत हो गिर गयी । परिजनो की मदद से महिला को अस्पताल लाया किन्तु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया । महिला की मौत की खबर सुन परिजनो का रो रो का बुरा हाल है । मामले में तहसीलदार विनोद सिंह ने बताया की राजस्व टीम को लगा दिया गया है परिजनो को हर संभव मदद की जाएगी ।

घटना विकासखंड क्षेत्र के पंडित का पुरवा मजरे मजरे सिरसा गांव की है । जहां बुधवार की सुबह दूसरे के खेत में धान की रोपाई करने गांव की अन्य महिला श्रमिको के साथ गीता पत्नी गिरिजाशंकर (33) गयी थी जहां आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गयी । आकाशीय बिजली गिरने से महिला बेहोश हो गिर पड़ी । घटना की जानकारी होने पर परिजनो सहित ग्रामीणों में कोलाहल मच गया । ग्रामीणों व परिजनो की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया किन्तु महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । कोतवाल लालचंद्र सरोज ने बताया की मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

अनुज मौर्य /अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest