24.6 C
Raebareli
Wednesday, March 18, 2026

आईजीआरएस में डलमऊ को प्रदेश में मिला पहला स्थान

More articles

डलमऊ (रायबरेली)। शासन के निर्देश पर आईजीआईएस पोर्टल पर शिकायतो के निस्तारण में अब अधिकारियों ने तेजी दिखाना शुरू कर दिया है। जनता की शिकायतों का निस्तारण सही और गुणवत्तापूर्ण हो इसको लेकर शासन सख्त दिखाई दे रहा है। आईजीआईएस में आ रही जन शिकायतों के निस्तारण में डीएम हर्षिता माथुर और तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक प्रयासों से डलमऊ तहसील प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहा है। आईजीआरएस पोर्टल पर आ रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर एसडीएम सत्येंद्र सिह स्वयं पीड़ितो को फोन करके पूछतांछ करते हैं कि उनकी शिकायतों का निस्तारण लेखपाल मौके पर जाकर किया है की नही। पीड़ितों के संतुष्ट होने पर ही आईजीआरएस की कार्रवाई को आगे के लिए बढ़ाया जाता है। इस संबंध मे एसडीएम सत्येंद्र सिह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतो निस्तारण शासन के मंशानुसार किया जा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest