17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

अवैध शराब बनाने वाले को गिरफ्तार कर भेजा जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरेनी पुलिस द्वारा लगातार कई गांवों में दबिश देकर व छापेमारी कर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों को बेनकाब करने का कार्य जोरों पर है और कई गांव ऐसे हैं जहां पर यह धंधा अभी भी खूब फल-फूल रहा है और बड़ी ही दिलेरी के साथ कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। लेकिन सरेनी पुलिस के हांथ उस वक्त बड़ी सफलता हांथ लगी जब वह क्षेत्र में जुर्म के रोकथाम व शराब के निष्कर्षण के रोकथाम अभियान में मामूर थे कि तभी छापेमारी अभियान के तहत बैरुआ गांव से एक अभियुक्त को 50 लीटर कच्ची शराब व भट्ठी के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूप कुमार(26) पुत्र राजाराम निवासी बैरुआ को गांव से ही 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश यादव मय हमराही ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब इस संबंध में सरेनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है और साथ ही साथ यह भी बताया कि मैं सरेनी क्षेत्र को इस कच्ची शराब रुपी गंदगी से निजात दिलाकर ही रहूंगा। ऐसे जगहों पर निरंतर दबिश दी जाएगी जहां पर इस तरह के अवैध कार्य फल-फूल रहे हैं। उन्होंने साथ ही साथ यह भी बताया कि हमारे कार्यक्षेत्र के अंतर्गत वह लोग कतई बख्शे नहीं जाएंगे जो इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त हैं।वह लोग भी बहुत दूर हमारी गिरफ्त से नहीं हैं जो अभी भी इस तरह के अवैध कार्य करने में व्यस्त हैं।

अनुज मौर्य /सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest