25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

अवैध तमंचे के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

गोसाईगंज (मोहनलालगंज)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अवैध तमंचे के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लोधी पुरवा सलेमपुर गांव निवासी राहुल लोधी पुत्र शिव कुमार लोधी को पुलिस ने एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा ।

थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नगराम रोड स्थित एक गैस एजेंसी के सामने गंगागंज के पास एक अभियुक्त तमंचे व कारतूस के साथ खड़ा हुआ है जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुँची पुलिस को देख कर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में असफल रहा पुलिस ने दौड़ाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया पुलिस अभियुक्त को गोसाईगंज थाना लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest