25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

अब गोरखपुर में पटरी से उतरी बाघ एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

गोरखपुर। काठगोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13020) गोरखपुर के डोमिनगढ़ स्टेशन पर पटरी से उतर गई। इस कारण डोमिनगढ़ से जगतबेला के बीच डाउन लाइन बाधित हो गई है। जो ट्रेनें जहां हैं वहीं खड़ी हैं। दोपहर करीब एक बजे बाघ एक्सप्रेस डोमिनगढ़ स्टेशन पास कर रही थी। इसी बीच यार्ड में इंजन से पीछे वाले एसएलआर कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। अन्य बोगियां पटरी पर ही हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मौके पर रेल अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए है। कोच को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू हो गया है।  कामाख्या एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15656) आधे घंटे से जगतबेला में खड़ी है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest