15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

अनियंत्रित होकर लोडर पलटा, 1 महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार रोडर के अनियंत्रित होकर पलटने से पैदल जा रही एक महिला की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गई मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मतरौली बाबूगंज मोड़ के पास सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे का है जहां एक रोडर यूपी 33 BT 1897 गेहूं की बोरियां लादकर रामचंद्रपुर की तरफ से बाबूगंज आ रहा था तभी मतरौली बाबूगंज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर रोडर पलट गया जिस वजह से पैदल जा रही द्वारिका का पुरवा मतरौली बाबूगंज के रहने वाली शिवांता 30 पत्नी कमलेश रैदास, शांति 25 पुत्री बसंत लाल व देवी 18 पुत्री राम मनोहर मतरौली बाबूगंज उसके नीचे दब रह गए दुर्घटना होते ही वहां चीख-पुकार मच गई आनन फानन लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और डायल 112 को सूचना दी गई सूचना के कुछ ही क्षणों में पहुंची डायल 112 पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार लाई जहां पर डॉक्टरों ने शिवांता 30 पत्नी कमलेश रैदास को मृत घोषित कर दिया उधर मौत की खबर सुनकर कमलेश के घर में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest