22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

अध्यापकों ने छात्रों को निरोगी रहने के सिखाए गुण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज शिक्षा खण्ड में आने वाले विद्यालयों में आज डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया ।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरा में आज हैंड वॉश का कार्यक्रम आयोजित किया गया , कार्यक्रम के दौरान हेमलता तिवारी व अरमा सिंह सहायक अध्यापिका ने छात्रों को हांथ धोने का सही तरीका बताया । वही मोहनलालगंज के डेहवा में स्थित एस.डी.वी.एकेडमी के प्रबंधक लवकुश यादव व विल्वर्स चर्च संस्था के फादर अभिषेक साथ में ब्रिज आंफ होप संस्था की प्रधानाचार्य रुपल शुक्ला ने विद्यालय में उपस्थित छात्र व छात्राओं से बात करते हुए बताया कि आज विश्व हाथ धुलाई दिवस है हमें आज ही नहीं प्रतिदिन शौच के बाद व खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना चाहिए l बच्चों हाथ स्वच्छ तो हम स्वस्थ क्योंकि साफ हाथों का जादू हमें निरोग रखता है हमें साबुन को रगड़ कर हाथों की उंगलियों के बीच में ठीक से हाथ साफ करने चाहिए ठीक से हाथ न साफ करने पर हाथों में गंदगी व कीटाणु रह जाते हैं जो भोजन के साथ हमारे पेट में पहुंचकर हमें गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर देते हैं l विल्वर्स चर्च के फादर अभिषेक ने बताया कि आज पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉक्टर ए पी जे कलाम का जन्मदिन है बच्चे प्यार से इन्हें काका कलाम कहते थे इसीलिए इनके जन्मदिन को विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है l बच्चों को हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है l ब्रिज आफ होप संस्था के प्रधानाचार्य रूपल शुक्ला ने सभी छात्रों को हाथ धुलाई का सही तरीका बताया । एस.डी.वी. एकेडमी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए , इस कार्यक्रम के दौरान समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही ।

धीरेंद्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest