37.8 C
Raebareli
Wednesday, March 11, 2026

UP के 850 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ बच्चन, 5.5 करोड़ से अधिक है अमाउंट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

वह इससे पहले भी महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुका चुके हैं.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाएंगे. उन्होंने कहा कि वह इससे पहले भी महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुका चुके हैं.

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि हमारे लिए अपनी जिदंगियां कुर्बान करने वालों में से कुछ की मदद करना बहुत ही संतोष देने वाला अनुभव है. महाराष्ट्र की 112 एंटिटीज में वर्गीकृत 44 परिवारों की मेरे द्वारा एक छोटी मदद की गई है. अब देश के अन्य हिस्सों के लिए भी ऐसा किया जाएगा.

आगे कहा कि महाराष्ट्र से पहले आंध्र प्रदेश और विदर्भ के किसानों का कर्ज चुकाया गया. अब उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों की लिस्ट बनाई है. उनका कुल 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज चुकाया जाएगा.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest