18.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

Reliance Jio ने दिया नए साल का तोहफा, 399 रुपये के रिचार्ज पर 100% कैशबैक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने कस्टमर्स को नए साल का खास तोहफा दिया है.

Reliance Jio Happy New Offer: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने कस्टमर्स को नए साल का खास तोहफा दिया है. इसके तहत नए साल पर जियो ने कसटमर्स के लिए एक रिचार्ज प्लान पेश किया है. प्लान के तहत अपना जियो नंबर 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर कस्टमर्स को 100 फीसदी कैशबैक मिल जाएगा. यह कैशबैक कूपन के रूप में दिया जा रहा है.

जानें क्या है प्लान

इसके लिए कस्टमर्स को माई जियो ऐप के जरिए 399 रुपये का रिचार्ज कराना होगा. इसके बाद कंपनी एलिजिबल कस्टमर्स के माई जियो ऐप्लिकेशन के माई कूपन सेक्शन में 399 रुपये का AJIO कूपन क्रेडिट कर देगी. यह कूपन 72 घंटों के अंदर क्रेडिट होगा. यह प्लान 28 दिसंबर से शुरू हो गया है और 31 जनवरी 2019 तक चलेगा.

कैसे उठा सकते हैं फायदा

इस कूपन को आप AJIO ऐप या फिर वेबसाइट पर मिनिमन 1000 रुपये की खरीदारी के साथ रिडीम कर सकते हैं. 1000 रुपये या इससे ज्यादा की खरीददारी करने पर आपको 399 रुपये की छूट मिल जाएगी. 399 रुपये के कूपन को AJIO की वेबसाइट पर 15 मार्च 2019 तक रीडीम कर सकते हैं. यह ऑफर रिलायंस जियो के मौजूदा और नए यूजर्स, दोनों के लिए उपलब्ध है-

399 रुपये के प्लान की खासियत

इस प्लान के तहत 399 रुपये में 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डाटा मिलेगा. इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग फ्री और फ्री मैसेज की सुविधा भी दी जाती है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest