36.4 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

RBI जल्द लाएगा 100 रु के नए नोट, शक्तिकांत दास के रहेंगे सिग्नेचर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

इन नोटों की डिजाइन मौजूदा 100 रुपये के नोटों के समान ही होगी.

100 Rupee New Note: रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 100 रुपये के नई सीरीज वाले नोट सर्कुलेशन में लाएगा. इन नोटों पर नए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास के सिग्नेचर होंगे. केन्द्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि 100 रुपये के जल्द ही आने वाले ये नए नोट महात्मा गांधी न्यू सीरीज के तहत होंगे. इन नोटों की डिजाइन मौजूदा 100 रुपये के नोटों के समान ही होगी.

साथ ही केन्द्रीय बैंक ने यह भी कहा कि नए नोटों के आने के बाद भी RBI द्वारा अतीत में लाए गए 100 रुपये के सभी बैंक नोट कानूनी रूप से वैध रहेंगे.

कुछ समय पहले ही आए हैं 100 के नए नोट

वैसे तो कुछ समय पहले ही 100 रुपये के नई सीरीज नोट आए हैं लेकिन उन पर पूर्व आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर हैं. पटेल ने दिसंबर 2018 में निजी कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था. पटेल सितंबर 2016 में RBI के 24वें गवर्नर नियुक्त हुए थे. उनके इस्तीफा देने के बाद शक्तिकांत दास को आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया गया था.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest