36.4 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

Jio ने ग्राहकों को दिया दीवाली का तोहफा, मिलेगा 100% कैशबैक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जिओ इस फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है. कंपनी ने ”जिओ दीवाली 100 % कैशबैक” ऑफर की घोषणा की है.

नई दिल्ली: अभी दीवाली आने में टाइम है लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क कंपनी ‘जिओ’ अभी से अपने ग्राहकों को तोहफे दे रही है. जिओ इस फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है. कंपनी ने ”जिओ दीवाली 100 % कैशबैक” ऑफर की घोषणा की है.

इस ऑफर के तहत 149 रुपये या उससे ज्यादा से रिचार्ज करने पर ग्राहकों को 100 फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी 1699 रुपये में अनलिमिटेड अनुअल प्लान भी दे रही है. कंपनी के 1699 रुपये के इस अनुअल प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 100 एसएमएस के साथ जिओ प्रीमियम का ऑफर मिल रहा है.

किसे मिलेगा ऑफर
कैशबैक का ये ऑफर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए है. ऑफर पाने के लिए माय जिओ ऐप में जाए और माय कूपन्स पर क्लिक करें. इसके बाद रिचार्ज करने पर आप 100 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं. ये ऑफर केवल 30 नवंबर तक के लिए है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest