13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

Financial Year 2019 में 6.60 लाख घट गए ऑनलाइन इनकम टैक्स भरने वाले

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

आयकर विभाग की ऑनलाइन आयकर भरने वाली वेबसाइट पर डाले गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है.

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान ऑनलाइन आयकर भरने वाले लोगों की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से 6.60 लाख से अधिक की गिरावट आई है. आयकर विभाग की ऑनलाइन आयकर भरने वाली वेबसाइट पर डाले गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है.

2017-18 में बढ़ा था यह आंकड़ा

वित्त वर्ष 2017-18 में 6.74 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन आयकर भरा था. वित्त वर्ष 2018-19 में इनकी संख्या 6.68 करोड़ पर आ गई. इससे पहले 2016-17 में इनकी संख्या 5.28 करोड़ रही थी. कोटक इकोनॉमिक रिसर्च ने 30 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में इस बारे में हैरानी व्यक्त की.

रजिस्टर्ड आयकरदाता 15% बढ़े

हालांकि रजिस्टर्ड आयकरदाताओं की संख्या में इस दौरान तेजी आई है. इनकी संख्या 15 फीसदी बढ़कर 31 मार्च 2019 तक 8.45 करोड़ पर पहुंच गई. मार्च 2013 में रजिस्टर्ड आयकरदाताओं की संख्या महज 2.70 करोड़ थी, जो मार्च 2016 में 5.20 करोड़ और मार्च 2017 में 6.20 करोड़ पर पहुंच गई.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest