15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बेटी के साथ आशिक को आपत्तिजनक स्थिति में देख बाप ने खोया आपा, आशिक का पैर कटा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में दो बच्चों के पिता को बेटी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पाने पर पिता ने आशिक युवक का पैर काटा। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में देर शाम अपने ही घर पर बेटी के साथ पड़ोस के युवक द्वारा अश्लील हरकतें देख पिता का पारा आसमान छू गया और पिता ने हथियार उठा लिया और आशिक का पैर काट डाला मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया और घायल आशिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पड़ोस के विजय कुमार पुत्र श्रीराम को देर शाम पिता ने बेटी के साथ बिस्तर पर देखा तो उसका पारा आसमान छू गया और उसने आशिक का पैर काट डाला शोरगुल होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त पिता को मय हथियार पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं आशिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम भारती ने बताया की अभियुक्त पिता को हिरासत में ले लिया गया है तथा घायल विजय कुमार को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कुल्हाड़ी से कटा नहीं लग रहा है किसी मोटे बांस से पैर तोड़ा गया प्रतीत हो रहा है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest