12 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

आगे चल रहे ट्रैक्टर से भिड़ी इनोवा, दो की मौत, तीन घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के टांडा के पास रायबरेली के तरफ से आ रही इनोवा कार और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार इनोवा नंबर यूपी-32 जेएल-2323 रायबरेली की तरफ से आ रही थी कि अचानक रात लगभग 12: 30 के आसपास टांडा के पास नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए व इनोवा कार खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर में सवार ट्रैक्टर चालक जीतेंद्र (32) पुत्र भगवती और गोपी पुत्र रामकिशन निवासी दुलमपुर थाना बछरावां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि राकेश एवं पहलाद निवासी दुलमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको आनन-फानन जिला अस्पताल भिजवाया गया। इनोवा के चालक राजू कार में बुरी तरह फंस गये। जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स की कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक राजू को बाहर निकाला गया। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। राजू जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बताया की ट्रैक्टर और कार की जोरदार भिड़ंत हुई थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है तथा तीन लोग घायल हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट: बीनू अवस्थी

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest