27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनेगा अकेला का जन्मदिन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। नगर सेवा समिति महराजगंज द्वारा बछरावां विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला का 63 वां जन्मदिन 21 जनवरी सोमवार को महराजगंज विकास खण्ड परिसर में मनाया जायेगा ।

बछरावां विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल अकेला का 63वां जन्म दिवस नगर सेवा समिति सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। विदित हो कि, सपा और बसपा गठबंधन के बाद क्षेत्र में पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। ब्लाक प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ खिचड़ी व समरसता भोज का भी आयोजन किया गया है। वहीं जन्मदिन का शुभारंभ केक काटकर किया जाएगा। नगर सेवा समिति महराजगंज व समाजवादी पार्टी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि, 21 जनवरी दिन सोमवार को दिन में 11:00 बजे महराजगंज ब्लाक प्रांगण में पहुंचकर खिचड़ी व समरसता भोज में सम्मिलित हो । समाजवादी पार्टी के युवा नेता कुशल व्यवसाई तथा समाजसेवी सुधीर साहू एवं युवजन सभा के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष व नगर सेवा समिति के महासचिव अभिषेक यादव के द्वारा मीडिया को दी गई।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest