27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

एसजेएस सलोन में मना ‘पैरंट्स डे’

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। एसजेएस पब्लिक स्कूल सलोन में ‘पैरंट्स डे’ सेलिब्रेशन (माता-पिता उत्सव दिवस) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रबंधक अनुज सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने मां वीणा पाणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय प्रबंधन ने विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जिसमें म्यूजिकल रिंग, हूला-हूप, क्लीन योर हाउस और पासिंग दि बॉल आदि। बच्चों और अभिभावकों में खेल के दौरान जबरदस्त उत्साह ऊर्जा एवं उमंग देखने को मिला। सभी अभिभावकों में जीतने के लिए जज्बा देखने को मिला। अंत मे प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा इस व्यस्ततम और भाग दौड़ भरे जीवन में आप सभी अभिभावक यहां उपस्थित हुए जिसके लिए सभी का हृदय से आभार। हार और जीत लगी रहती है यह हमें संघर्ष सिखाता है। विजेता और उपविजेता अभिभावकों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया । अनुज मौर्य की रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest