27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

मौजूदा सरकार ने शिक्षकों को किया उपेक्षित : अंशु

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। कस्बे के डॉ. नवल किशोर वर्मा के आवास पर समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉक्टर अंशु चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक सभा द्वारा नए वर्ष पर शिक्षकों को बधाई दी गई। उपाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सदैव शिक्षकों का सम्मान किया गया है, लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षकों को उपेक्षित किया गया है। सरकार बनते ही शिक्षकों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ सपा काम करेगी। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने मानदेय देकर शिक्षकों का सम्मान बढ़ाने का काम किया था लेकिन मौजूदा सरकार द्वारा शिक्षकों को उपेक्षित रखा गया है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, डॉ. अनित्य गौरव, शिवेंद्र चौधरी उर्फ रामजी, शेखर चौधरी, नेहा शुक्ला, रोहित कुमार, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest