30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, यूरिया के दाम किए कम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानो को ध्यान में रखते हुए यूरिया के दामों में कमी का फैसला लिया हैं। योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक गैस पर अतिरिक्त वैट लगाए जाने के कारण यूरिया के मूल्य मे ही वृद्ध के चलते इस कर को वापस लेने का निर्णय लिया हैं। वही यूरिया के नए दाम 12 जनवरी से लागू होंगे।

जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसान हित में लिए गए इस निर्णय से अब यूरिया की 45 किलो की बोरी 266.50 रूपए की हो जाएगी। जिसकी कीमत अब तक 299 रूपए हैं। इसी तरह यूरिया की 50 किलो की बोरी 295 रूपए की होगी। जिसकी कीमत वर्तमान में 330 रूपए 50 पैसे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पबद्ध है और इसके लिए लगातार प्रयासरत है। यह निर्णय उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है कि प्रदेश के कृषक अनेक वर्षों से उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की दरों पर ही यूरिया उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest