36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

विद्यालय की जमीन से हटावाया अवैध कब्जा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। कस्बा स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की कस्बे में लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर हो गए अवैध कब्जों को विद्यालय प्रशासन द्वारा आज जेसीबी लगाकर हटवाया गया। अवैध कब्जे हटाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सनद हो बछरावां कस्बे में श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की स्थापना महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद गुरु जी द्वारा कराई गई थी। इस विद्यालय के नाम लगभग ढाई बीघा जमीन है। विद्यालय की इस भूमि पर कई वर्षों से भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया था कई कब्जेदारो ने तो विद्यालय की भूमि पर पक्के निर्माण तक करा लिए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने आज जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली की मदद से विद्यालय प्रशासन के साथ करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटवा दिया है। श्री तिवारी ने बताया है कि विद्यालय की भूमि पर जिन लोगों ने अवैध निर्माण कर पक्का निर्माण करा लिया है उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कस्बे वासियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की जमीन को अवैध कब्जो से मुक्त कराए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest