27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

सेवाभाव से सोनिया ने बनाई दिलो में जगह : सईदुल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सांसद श्रीमती सोनिया गांधी की ओर से शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष सईदुल हसन के नेतृत्व में वार्ड संया 6, 20, 21, 22, 25, व 31 के बूथ स्तरीय गरीब पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करके कंबल वितरण सदर विधान सभा समन्वयक रोहित सिंह, महामंत्री प्रभारी अनिमेश श्रीवास्तव, पंकज सोनकर, प्रमोद पांडेय, रेहान खान, की उपस्थिति में किया गया। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सोनिया गांधी द्वारा दुखी, असहाय और इस कड़ाके की सर्दी में जिस प्रकार पात्र व्यक्तियों को कंबल बांटने का पुनीत कार्य किया जाता है। इसका कोई मोल नहीं है। सांसद के साथ जिस प्रकार से परिवार का रिश्ता जोड़ते हुए कार्य कर रही है। उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। राजनीति को सेवा से जोडक़र सांसद ने हर छोटे-बड़े के दिलों में जगह बनायी है। बहुत से छुटभैये व्यक्ति बयानबाजी कर अपने को प्रतिस्थापित करने का कार्य कर रहे हैं वे भूल गये है कि आसमान पर फेकी गयी गंदगी आसमान तक नही जाती बल्कि उसी के चेहरे पर वापस गिरती है उपस्थित पात्रों को समन्वयक रोहित सिंह ने भी सबोधित किया। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मो. आरिफ, बशीर अहमद, शादाब खान, मनोज श्रीवास्तव, एसपी त्रिवेदी, मो. फारूख विकास श्रीवास्तव, ओपी द्विवेदी, मीसम नकवी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest